महापौर के निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है
उधर, नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि महापौर के निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। चार कैटल कैचिंग दस्तों ने बिरहाना रोड, सुतरखाना, घंटाघर, स्वरूपनगर, आर्यनगर, वीआईपी रोड से 39 गाय और पांच सांड़ पकड़े गए।
ढाई माह में पकड़े 1277 छुट्टा मवेशी
नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार सितंबर में 839 मवेशी पकड़े गए थे, इनमें 379 सांड़ और 460 गाय शामिल हैं। गायों के मालिकों से 2,49,300 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह अक्तूबर में 574 मवेशी पकड़े गए थे, इनमें 175 गाय, 390 सांड़ शामिल हैं। इसमें 1,33,550 रुपये जुर्माना वसूला गया।
गोशाला में 2000 मवेशी रखे जा सकेंगे
इस माह गुरुवार तक 67 गाय और 247 सांड़ गोशाला में संरक्षित किए गए। नंदीशाला पनकी, कान्हा उपवन किशनपुर और डिफेंस काॅलोनी कांजी हाउस में लगभग 6600 मवेशी संरक्षित हैं। कान्हा उपवन के बगल में राधिका उपवन बन रहा है। तीन महीने में बनने वाली इस गोशाला में 2000 मवेशी रखे जा सकेंगे।