फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सपा विधायकों को देख भड़कीं महापौर, बैठक छोड़ी, ये है पूरा मामला

Sun, 27 Sep 2020 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा विधायकों को देख भड़कीं महापौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चमनगंज में चट्टों के खिलाफ अभियान के दौरान पथराव, बवाल के बाद रविवार को बुलाई गई चट्टा संचालकों की बैठक में सपा विधायकों के आने पर महापौर भड़क गईं। महापौर के बैठक छोड़कर जाने के बाद विधायक इरफान सोलंकी और नगर आयुक्त में बहस हुई।
विज्ञापन


बेनतीजा बैठक के बाद महापौर ने दो टूक कहा कि चट्टों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पकड़े गए पशुओं को नीलाम किया जाएगा। महापौर के नेतृत्व में 26 सितंबर चमनगंज में चट्टों खिलाफ अभियान के दौरान पथराव, बवाल के बाद चमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

थाने में पंचायत के बाद रविवार को महापौर ने नगर निगम में चट्टा संचालकों की बैठक बुलाई। शहरकाजी हाजी मोहम्मद कुद्दूस  की अगुवाई में चट्टा संचालक बैठक में भाग लेेने पहुंचे। संचालकों ने जानवरों को छोड़ने और रिपोर्ट वापस लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


महापौर ने इससे इनकार कर दिया। इस बीच सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी और हाजी इरफान सोलंकी पहुंच गए। इस पर महापौर ने कहा कि विधायकों को बैठक में नहीं बुलाया गया था। विधायक इरफान सोलंकी ने अपने विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए उन्हें मनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस पर महापौर ने कहा कि जब भीड़ ने हमला किया था तब वह कहां थे ? उस समय कोई नहीं आया। उनके साथ हादसा हो सकता था। उन्होंने सिर्फ चट्टा संचालकों की बैठक बुलाई है। विधायकों को नहीं बुलाया था। इस मामले में राजनीतिक दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद महापौर बैठक छोड़कर चली गईं।  

नगर आयुक्त बोले, अभियान नहीं रुकेगा
महापौर के जाने के बाद सपा विधायकों ने नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी से चट्टा संचालकों के उत्पीड़न की शिकायत की। नगर आयुक्त ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर चट्टों को हटाया जा रहा है। चट्टा संचालकों को कुछ समय दिया जा सकता है लेकिन अभियान नहीं रुकेगा। यह भी कहा कि एक दिन पहले पकड़े गए पशुओं को छोड़ा नहीं जाएगा। इस पर विधायक इरफान सोलंकी और नगर आयुक्त की बहस हुई। नाराज सपा विधायक सरकार और अफसरों पर  आरोप लगाते हुए चले गए।  इसके बाद महापौर पुन: बैठक में आई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।  

शहरकाजी ने कहा था कि वह पांच चट्टा संचालकों को लेकर आएंगे। विधायकों को बैठक में नहीं बुलाया गया था। चट्टों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पकड़े गए जानवर नीलाम किए जाएंगे। - प्रमिला पांडेय, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें