फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमान में महिला को बेचने का मामला, पीड़िता बोली- देह व्यापार के जाल में फंसाया, इनकार करने पर पीटा

Sun, 27 Sep 2020 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ओमान में तीन बार बेची गई महिला ने रविवार को पुलिस को बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने बताया कि ओमान में मुझे देह व्यापार के जाल में फंसाया गया। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध पर पीटा गया और आखिर में भगा दिया गया।
विज्ञापन


इसमें ट्रैवल एजेंट की भी भूमिका है। मामले में सीओ अनवरगंज ने बेकनगंज पुलिस को एजेंट के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। बेकनगंज निवासी महिला इलाकाई ट्रैवल एजेंट मुजम्मिल के जरिये पिछले साल अक्तूबर में ओमान गई थीं।

एजेंट ने वहां पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। रविवार को पुलिस को पीड़िता ने बयान दर्ज कराए। महिला ने बताया कि ओमान में उसको तीन बार बेंचा गया। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया।
विज्ञापन


बीस-बीस घंटे काम कराया गया। जब उसने ये सब करने से मना किया तो वहां की कंपनी ने उसको भगा दिया। तब उसने कोलकाता के एक शख्स की मदद से परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने एंबेसी में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

आखिर में पीड़िता वापस अपने घर लौट सकी। अनवरगंज सीओ मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि मामले में एजेंट पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। एफआईआर के बाद आगे की तफ्तीश की जाएगी।

बंगलुरू की कंपनी के जरिए भेजा था ओमान
बेकनगंज निवासी ट्रैवल एजेंट मुजम्मिल ने बंगलुरू की ट्रैवल्स एजेंसी के जरिये महिला को ओमान भेजा था। कंपनी का नाम सागर इंटरप्राइजेज है। जिसका पता शरदा कॉम्प्लेक्स एएम रोड बंगलुरू है।

सीओ ने बताया जिस प्रक्रिया के तहत महिला को ओमान भेजा गया, वो शुरुआती जांच में अवैध पाई गई है। ट्रैवल एजेंट का ये पूरा काम ही अवैध है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें