बैठक में मौजूद मुख्य जोनल इंचार्ज नौशाद खां
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में बसपा के नौशाद खां ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों और रीतियों का जवाब जनता ने पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों से भाजपा को दे दिया है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बसपा की संगठन समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य जोनल इंचार्ज लखनऊ-कानपुर मंडल नौशाद खां ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
चांदपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बसपा सुप्रीमो लोकसभा चुनाव में जिसे टिकट दें। उसे जिताकर लोकसभा में भेजें। उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। अनुशासन में काम करने वाला ही बसपा में आगे बढ़ता है।
इसका प्रमाण सतीश जाटव, अशोक सिद्धार्थ और भीमराव अंबेडकर हैं, जो आज पार्टी में अहम स्थान बनाए हैं। उन्होंने कहा कि बहनजी ने सांसद, विधायक और प्रत्याशी से मेंटीनेंस चार्ज न लेने का निर्णय लिया है। जोन इंचार्ज नरेंद्र कुशवाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव निकट आ गए हैं। इसलिए तेजी से तैयारियों में जुट जाएं। बूथों का गठन जल्द से जल्द कर लिया जाए।