फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया मां का दरबार, लगे जयकारे

Sun, 22 Mar 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के देवी मंदिरों में शनिवार की सुबह से मां शेरावाली के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही जिले के देवी मंदिरों में भक्तों की कतारें पूजा-अर्चना के लिए लग गई। हाथों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की सजी थाली व फूलों की डलिया लेकर महिलाएं मंदिरों में पहुंची। मंदिरों में मां शेरावाली के जयकारे गूंजे। धार्मिक अनुष्ठानों का दौर नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू हुआ।

मां दुर्गा का भक्तों ने भव्य शृंगार किया। अकबरपुर के कालिकादेवी मंदिर, पाथामाई मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, सांई मंदिर, मुक्तेश्वरी सहित अन्य कस्बों के देवी मंदिरों में कतार लगी रही।
विज्ञापन


मंदिरों के आसपास फूल-मालाओं, पूजन सामग्री व मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ खरीददारी को लेकर दिखी। नगर के मंदिरों में भागवतकथा, जागरण, अखंड रामायण सहित धार्मिक अनुष्ठानों का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें