फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या 2019: जीवन में दुर्भाग्य लेकर आएंगी ये गलतियां, जानना बेहद जरूरी

Mon, 04 Feb 2019 04:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 12
डेमो पिक
आज मौनी अमावस्या (mauni amavasya) पर पूजन, स्नान, दान आदि का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन किए गए कार्य का कई गुना फल प्राप्त होता है। इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि क्या करें और क्या न करें। 

ज्योतिषाचार्य व पं. नरेंद्र दीक्षित के अनुसार मौनी अमावस्या पर जानें इन महत्वपूर्ण चीजों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 12
डेमो पिक

मौनी अमावस्या के दिन को बहुत महत्वपूर्ण और शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। 

विज्ञापन

3 of 12
डेमो पिक

कहा जाता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर तथा शुद्ध आचरण कर स्नान करने से शीघ्र फल मिलता है। मौनी अमावस्या के दिन कुछ चीजों को लेकर सावधानी बरतनी भी जरूरी है।

 

4 of 12
डेमो पिक
- मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान और पूजा से पहले कुछ भी नहीं खाना नहीं।
- मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने की कोशिश करें।
 

 

विज्ञापन

5 of 12
डेमो पिक
- शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं और व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को इस दिन कब्रिस्तान या श्मशान घाट के आस-पास से नहीं गुजरना चाहिए। 

 

विज्ञापन

6 of 12
डेमो पिक
- गरुण पुराण में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन संबंध बनाने की वजह से जन्मे बच्चों को जीवनभर सुख नहीं मिलता है। इसलिए किसी भी महिला और पुरुष को इस दिन संबंध बनाने से बचना चाहिए।

 

विज्ञापन

7 of 12
डेमो पिक
- मौनी अमावस्या के दिन अपने घर और आसपास शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की क्लेश, लड़ाई-झगड़े का हिस्सा बनने से बचें।
- इस दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान न करें, न ही किसी को अपशब्द कहें। 
 

 

8 of 12
डेमो पिक
- मौनी अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है। 
- इस दिन अल्कोहल, मांस-मछली आदि के सेवन से दूर रहें।

9 of 12
डेमो पिक

मौनी अमावस्या के दिन ये करना बेहद शुभ
मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में झंड़ा लगाएं। इससे ना सिर्फ विष्णु जी खुश होते हैं बल्कि लक्ष्मी जी भी प्रसन्न हो जाती हैं।
- आज के दिन यथासंभव दान-पुण्य अवश्य करें, इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। 

10 of 12
डेमो पिक

- मौनी अमावस्या के दिन शनि देव पर तेल चढ़ाना चाहिए। तेल के साथ काला तिल, काली उड़द और काले कपड़े का दान भी करना बेहद फलदायी है। 
- इस दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से शनि, राहु के दोष दूर होते हैं।
 

11 of 12
डेमो पिक

- इस दिन हनुमान जी को लड्डू चढ़ा कर चालीसा भी पढ़ें। 
- मौनी अमावस्या के दिन किसी भी गरीब को घर से खाली हाथ न जानें दें।

विज्ञापन

12 of 12
डेमो पिक

साल में पड़ती हैं 12 अमावस्याएं 

साल में 12 अमावस्याएं पड़ती हैं। यह पुण्यदायक मानी जाती हैं। इसके हर कालखंड की अलग विशेषता है। लेकिन मौनी अमावस्या को स्नान, दान, श्राद्ध आदि कर्म बेहद फलदायी है।  मान्यता है कि माघ मास में संगम में जो तीन दिन स्नान कर लेता है उसे एक हजार अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें