सब्जियां खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद तो होता ही है पर आप की जरा सी नादनी उसे जानलेवा बना देती है। पानी और मिट्टी में गंदगी और मल के कारण बढ़ रहे संक्रमण से मिर्गी की तरह मस्तिष्क की बीमारी सिस्टीसरकोसिस का खतरा रहता है। जानिए ऐसा क्यो हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
यूपी-यूके न्यूरोकॉन-2019 के अंतिम दिन एम्स दिल्ली की न्यूरो साइंसेस सेंटर की प्रभारी डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि इस समय पानी की शुद्धता का भी भरोसा नहीं है। सब्जी वाले ने सब्जी कहां धोई है, यह भी पता नहीं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
जरूरी है कि सब्जी पकाने से पहले इसे कुछ देर पानी में भिगोएं और इसमें एक बूंद पोटेशियम परमेगनेट डालें। इसके बाद 10 मिनट तक नल की तेज धार में धोकर ढंग से पकाकर खाएं।
4 of 5
डेमो
डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि कच्ची सब्जी के साथ रोगाणु शरीर में जाता है और उसके अंडे मस्तिष्क में जमते हैं, जिससे मिर्गी जैसे झटके आते हैं। घर के बाहर की सलाद और कच्ची सब्जियों के सेवन से परहेज करें। सब्जी ढंग से न धोने से खतरा बढ़ता है।
फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सब्जियों से भी दिक्कत होती है। स्वच्छता अभियान से सिस्टीसरकोसिस के मरीजों की संख्या घटी है। सब्जियां ना धोना आपके दिमाग और शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।