फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: मौलाना ने किशोरी से किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के एक मदरसे के मौलाना ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मौलाना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसके इलाके का रहने वाला मौलाना घर में ही मदरसा चलाता है। उस मदरसे में वह भी पढ़ती थी। वर्ष 2018 में उसने मदरसा छोड़ दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी मौलाना उसे अक्सर घर बुलाता और छेड़खानी करता था।
पिछले साल 22 जनवरी को पत्नी के बीमार होने का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
पिछले साल मई में फिर से मौलाना ने उसे ब्लैकमेल कर घर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि मौलाना झाड़ फूंक भी करता है। थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें