फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दूधिया रोशनी से रोशन होगा माती स्टेडियम, तीसरी आंख करेगी निगरानी

Sun, 19 Apr 2026 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्टेडियम जल्द दूधिया रोशनी से रोशन होगा। परिसर में दो हाईमास्ट व 26 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इसी माह काम पूरा होने की उम्मीद है। वहीं निगरानी के लिए 15 सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
विज्ञापन

खेलकूद गतिविधि बढ़े इसके लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। स्टेडियम में बीते दिनों ही बैडमिंटन कोर्ट नवीनीकरण कराया गया है। पहले हॉल में एक बैडमिंटन कोर्ट था अब यहां तीन बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं। वहीं वॉलीबाल व टेनिस कोर्ट भी बनकर तैयार है। इसके साथ ही फुटबाल मैदान हराभरा रखने के लिए स्प्रिंकलर लगवाए जा रहे हैं। शाम होने पर परिसर में पर्याप्त रोशन न होने की दिक्कत बनी थी।
रात में स्टेडियम दूधिया रोशन हो इसके लिए करीब 60.25 लाख से यहां दो हाईमास्ट व 26 लाइटें लगेंगी। इसके लिए स्थल चयन कर लिया गया है। वहीं पूरे परिसर, प्रशासनिक भवन, जिम, तरणताल, बैडमिंटन हॉल आदि की निगरानी के लिए पंद्रह सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। इसपर 4.59 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी सप्ताह में सीसीटीवी लग जाएंगे। जबकि लाइटें लगाने का काम पंद्रह दिन में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

......................
वर्जन......

स्टेडियम के तरणताल में वाटर फिल्टर लगवा दिया गया है। मई में तरण ताल शुरू करने की तैयारी है। इसके परिसर में लाइटें व हाईमास्ट लगाई जा रही हैं। सीसीटीवी लगने से कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सकेगी। - नीलम सिद्दीकी, जिलाक्रीड़ाधिकारी।
......................
तैराकी व तलवारबाजी कोच को हटाया
स्टेडियम में तरण ताल है। यहां तैराकी सिखाने के लिए प्रयागराज निवासी कोच अविनाश को रखा गया था। वहीं बाद में तलवारबाजी सिखाने के लिए उन्नाव के कोच पारुल कुमार को रखा गया। इधर दोनों कोच अनियमित रहे। कई बार नोटिस के बाद भी दोनों कोच नियमित नहीं हुए। जिलाक्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि अनियमित होने की वजह से तैराकी व तलवारबाजी कोच को हटा दिया गया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अब दूसरे कोच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें