कानपुर देहात। माती अग्निशमन केंद्र में पांच हजार लीटर पानी भंडारण क्षमता का नया फायर टैंकर मिला है। इसमें रेस्क्यू उपकरणों की व्यवस्था भी है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाली आग की घटनाएं काबू करने और रेस्क्यू में मदद मिलेगी।
माती अग्निशमन केंद्र जिला मुख्यालय का केंद्र है। करीब ही जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र है। करीब पंद्रह किमी दूर रनियां औद्योगिक क्षेत्र है। औद्योगिक क्षेत्र में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। अब तक माती अग्निशमन केंद्र में पांच-पांच हजार पानी भंडारण क्षमता वाले दो फायर टैंकर और 400 लीटर पानी भंडारण क्षमता का एक फायर टैंकर उपलब्ध था। कई जगह आग लगने पर दूसरे केंद्रों के फायर टैंकर मंगवाना पड़ता है। इधर माती अग्निशमन केंद्र को पांच हजार लीटर पानी भंडारण क्षमता का नया फायर टैंकर दिया गया है। आग बुझाने के साथ रेस्क्यू टेंडर के तौर पर प्रयोग के लिए इसमें उपकरणों की व्यवस्था है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि नया फायर टैंकर मिला है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं काबू करने में मदद मिलेगी। रेस्क्यू में भी सहूलियत होगी। इसके लिए ब्रीथिंग एपरेटस (बीए सेट), रस्सा, कटिंग टूल्स, लिफ्टर व फर्स्ट एड बॉक्स आदि उपलब्ध है।