फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ के कठिन सवालों ने उलझाया

Mon, 11 Apr 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर।
विज्ञापन
पनकी भौंती स्थित पीएसआईटी से जेईई मेंस की परिक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में प्रवेश के लिए दूसरे दिन रविवार को हुए ऑनलाइन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन में  मैथ का पेपर टफ रहा। एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसे सवाल ज्यादा आए, जिनका उत्तर लंबे कैलकुलेशन के बाद आया। इस कारण सवाल हल करने में समय लगा। इसके अलावा फिजिक्स में थ्योरी से संबंधित प्रश्न ज्यादा पूछे गए। हालांकि कुछ सवाल सरल भी रहे। इन दोनों विषयों के मुकाबले केमिस्ट्री का पेपर अच्छा और सरल रहा। एक्सपर्ट की मानें तो जेईई मेन का यह पेपर पहले हुए ऑफलाइन और ऑनलाइन पेपर की अपेक्षा सरल रहा।
विज्ञापन

जेईई मेन का ऑनलाइन एग्जाम शनिवार और रविवार को पीएसआईटी में हुआ। पीएसआईटी के आईटी हेड डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को 606 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 564 ने ही परीक्षा दी। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि जेईई की आंसर शीट 18 से 22 अप्रैल तक और स्कोर 27 अप्रैल तक वेबसाइट पर आ सकता है। रिजल्ट 30 जून से पहले घोषित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें