फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: नौवीं की छात्रा से मामा और उसके दो दोस्तों पर शारीरिक शोषण का आरोप, गर्भपात भी कराया

Mon, 05 Oct 2026 10:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नौवीं की छात्रा से हैवानियत का मामला सामने आया है। छात्रा ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। मां की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर में 15 वर्षीय नौवीं की छात्रा से रिश्ते के मामा और उसके दो दोस्तों पर छह माह तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा के साढ़े चार माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आने पर नाना-नानी और मामा-मामी ने आरोपियों की मदद से उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद सभी के फरार होने का आरोप है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी ननिहाल में रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मामा ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसका शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने के बाद मामले की जानकारी परिजन को हुई तो चोरी-छिपे उसका गर्भपात करा दिया गया और उसे घर छोड़ दिया गया। घर लौटने के बाद वह गुमसुम रहने लगी। मां के पूछने पर उसने ननिहाल में हुई वारदात की जानकारी दी। इसके बाद मां ने सोमवार को रावतपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें