फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: निजी अस्पताल में गलत आपरेशन से प्रसूता की मौत, परिजनों ने क्लीनिक में मचाया हंगामा

Sat, 16 Nov 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट की मानिकपुर सीएचसी में प्रसव दर्द से कराहती गौरिया गांव की प्रसूता को रेफर तो किया गया लेकिन स्थानीय कुछ कर्मचारियों के इशारे पर परिजन प्रसूता को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार को प्राईवेट चिकित्सकों ने आपरेशन कर बच्चे का जन्म तो सकुशल करा दिया लेकिन प्रसूता की जान नहीं बचा सके।
विज्ञापन


प्रसूता की मौत होते ही परिजनों ने निजी अस्पताल परिसर में हंगामा काटा। आरोपी डाक्टर समेत पूरा स्टाफ क्लीनिक से गायब हो गया है। पीड़ित ने थाने में भी तहरीर दी है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी अरुण कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी कल्पना (25) को तेज प्रसवदर्द होने पर गांव की आशा शीला के साथ सीएचसी में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान प्रसूता की हालत में कोई सुधार न होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनोें ने बताया कि जैसे ही वह अस्पताल के वार्ड से बाहर निकले तो परिसर में ही अस्पताल से जुडे़ कुछ लोगों ने मुख्यालय की बजाए कस्बे में ही प्राइवेट अस्पताल ले जाने को कहा। शत प्रतिशत सही प्रसव कराने का दावा किया।

प्रसूता के परिजनों ने बताया कि परेशानी हालत में वह प्राइवेट अस्पताल चले गए। जहां मौजूद डाक्टर व स्टाफ ने महिला का आपरेशन करने की बात कही। आपरेशन के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ी तो उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार डाक्टर व स्टाफ ने ही प्राइवेट वाहन में लेकर प्रयागराज ले गए।

रास्ते में डाक्टर व स्टाफ उतरकर कहीं चले गए। इस बीच प्रसूता की मौत हो चुकी थी। नाराज परिजनों ने शुक्रवार की शाम को कस्बे के क्लीनिक में पहुंचकर हगामा काटा। अब वहां से क्लीनिक का बोर्ड व कक्ष का सामान गायब हो गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रसूता की मौत  पहले ही हो गई थी अपने को बचने के लिए डाक्टर व स्टाफ ने प्रयागराज ले जाने का बहाना किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें