फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का कातिल! बेरहम ने पकड़े जाने पर कही ऐसी बातें जिन्हें सुनकर किसी का भी खून खौल उठे

Thu, 09 May 2019 09:38 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी में शामिल होने के लिए बाइक से बहन को लेकर ममेरा भाई अपने गांव लाया इसके एक महीने बाद उसे यमुना नदी में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एक सप्ताह बाद राज खुलने पर पुलिस ने ममेरे भाई को दबोच लिया है। उसने आरोप कबूल कर लिया। घटना यूपी के चित्रकूट जिले की है।

विज्ञापन


जिले की सीमा से सटे नया गांव मप्र थानाक्षेत्र के रजौला निवासी दादूलाल की 14 साल की बेटी राधा को पहाड़ी थानाक्षेत्र के खेरिया निवासी रामेश्वर प्रसाद का पुत्र अशोक उर्फ चिंता (24) आठ मार्च को बाइक से गांव में चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए ले गया था। अशोक राधा का ममेरा भाई लगता है। शादी के बाद किशोरी खेरिया में अपने ननिहाल में मौसी गुड़िया व चाची रानी देवी के साथ रही।


 

विज्ञापन

आरोपी बोला- जानबूझकर राधा को कौशांबी जिले की सीमा क्षेत्र की तरफ फेंका था ताकि

मौसी ने बताया कि 24 अप्रैल को अशोक ने राधा को उसके घर रजौला गांव छोड़ने की बात कहकर चला गया लेकिन वह रजौला नहीं पहुंचा। एक सप्ताह तक परिजन दोनों को तलाशते रहे पुलिस को सूचना भी दी। इसके बाद एक मई को राजापुर थाने से सटे यमुना नदी के उस पार महेवा घाट कौशांबी पुलिस ने नदी से एक किशोरी का शव बरामद किया। कुछ दिनों बाद जब परिजन राधा की तलाश करते हुए महेवा घाट थाने पहुंचे तो कपड़े व फोटो से राधा की शिनाख्त की। 

राधा की मौत की जानकारी होते ही पूरे परिवार मेें हड़कंप मच गया। मृतका की मौसी ने बताया कि अशोक अपने ननिहाल बकटा गांव में चोरी से ठहरा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पहाड़ी थानाध्यक्ष दीनदयाल ने बताया कि अशोक को दबोच लिया गया है। अशोक ने स्वीकार किया कि उसने राधा को यमुना नदी के पुल पर ले जाकर सीधे नदी में फेंक दिया था। उसने जानबूझकर राधा को कौशांबी जिले की सीमा क्षेत्र की तरफ फेंका था ताकि राजापुर या पहाड़ी की पुलिस टीम उसे न ढूंढ सके। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी शादीशुदा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें