फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गैस कनेक्शन काटने का दिखाया डर, ट्रांसपोर्टर के खाते से 14.59 लाख उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Mar 2025 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीड़ित ने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया। एक्सिस बैंक खाते से छह बार में 14.59 लाख रुपये निकाल लिए गए। शातिरों ने उनका मोबाइल भी कॉल फॉरवर्ड कर दिया, ताकि कोई कॉल न आए।
विज्ञापन
गैस कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी में साइबर ठगों ने एक ट्रांसपोर्टर को फोन कर गैस का बकाया भुगतान न करने पर कनेक्शन कटने का डर दिखाकर 14.59 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पनकी के ब्लॉक निवासी ट्रांसपोर्टर विनोद कुमार मिश्रा के पास छह मार्च को एक कॉल आया। बात करने वाले ने खुद को सीयूजीएल का प्रतिनिधि बताकर गैस कनेक्शन का बकाया होने की जानकारी दी। न जमा करने पर दो घंटे में कनेक्शन काटने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

उन्होंने जमा करने के लिए कहा तो उनको एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। फिर भुगतान करने के लिए व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। विनोद ने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया। एक्सिस बैंक खाते से छह बार में 14.59 लाख रुपये निकाल लिए गए। शातिरों ने उनका मोबाइल भी कॉल फॉरवर्ड कर दिया, ताकि कोई कॉल न आए। फोन हैक होने पर उन्हें ठगी की आशंका हुई। उन्होंने मंगलवार को साइबर थाने में धोखाधड़ी और साइबर अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें