फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिले में एक लाख मतदाता के नाम हटे, 1.63 लाख नए नाम जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले बीएलओ एप के माध्यम से सर्वे कर रहे हैं। इसमें करीब एक लाख मतदाता के नाम काटे गए हैं। करीब 23 हजार नामों में संशोधन किया गया और 1.63 लाख नए मतदाता शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिले में काम तेजी से चल रहा है। 18 अगस्त से चल रहे पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में किए गए संशोधन को लेकर शुक्रवार को एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में सभी एसडीम और बीएलओ की बैठक हुई। बताया कि वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 590 ग्राम पंचायतों में 12,53,056 मतदाता थे। इनके सत्यापन के लिए 18 अगस्त से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 869 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी बीएलओ एप के माध्यम से सत्यापन कर रहे हैं जिसमें अभी तक 2.86 लाख मतदाताओं की एंट्री हुई है। इसके तहत नाम जोड़ने के साथ ही हटाए भी जा रहे हैं।


मतदाता सूची से हटे मतदाताओं की संख्या

ककवन-3,701, कल्याणपुर-10,014, घाटमपुर-15,646, चौबेपुर-7,377, पतारा-5,130, बिल्हौर-12,092, भीतरगांव-12,309, बिधनू-11,383, शिवराजपुर-7,474, सरसौल-14,982
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

एप के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। करीब 2.86 मतदाताओं की एंट्री हुई जिसमें एक लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 1.63 लाख के नाम जोड़े गए हैं।

सुनील द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें