यूपी के कानपुर शहर में रहने वाले एक शख्स के पास केवल भारत ही नहीं तमाम देशों की माचिसों का कलेक्शन है। इस अजब-गजब शौक को पालने वाले इन शख्स का नाम है आलोक मेहरोत्रा। आलोक पेशे से एक व्यापारी हैं जब से उन्होंने अपना होश संभाला तभी से माचिसों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। बचपन से ही उन्हें माचिसों से इतना लगाव था कि उन्होंने अलग-अलग डिजाइन और कलर की माचिसों को रखना शुरू कर दिया। आज उनके पास देश और विदेश की एक लाख से ज्यादा माचिसों का कलेक्शन है।