फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों से ठगी का मास्टरमाइंड फरार, विकास दुबे से मिला था कनेक्शन, आरोपी का इतिहास खंगाल रही पुलिस

Sun, 07 Mar 2021 12:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मुंबई में एमबीबीएस डॉक्टरों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी मास्टरमाइंड बर्रा 4 निवासी पंकज दुबे फरार है। बर्रा पुलिस ने शनिवार रात उसके घर पर दबिश दी। परिजनों से पूछताछ की और लौट गई। मुंबई पुलिस ने कानपुर पुलिस से इस बारे में जानकारी साझा की है। पुलिस उसका इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन


पता चला है कि वह माती कोर्ट में काम करता है। पंकज पर मुंबई के सायन थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पंकज ने लोकमान्य तिलक मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डीन डॉ. राकेश वर्मा के साथ मिलकर एमबीबीएस के डॉक्टरों से पीजी में एडमिशन कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की।

बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि जिस केस में पंकज वांछित है वो हैदराबाद के लालागुड़ा सिकंदराबाद निवासी डॉ. दीपक कुमार देवदानाम एडला ने दर्ज कराया है। एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों ने इसमें बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


विकास दुबे से मिला था कनेक्शन
बिकरू कांड की जांच के दौरान पंकज दुबे का भी नाम सामने आया था। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि पंकज संदिग्धों की सूची में शामिल था। आशंका थी कि बदमाशों को उसने कहीं न कही शरण दी। इस मामले की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें