फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झकरकटी ट्रैफिक में फंसे लोग बोले- त्राहिमाम; भीषण गर्मी में बेलगाम हुआ जाम, सड़क पर थमी रफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 03:09 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल झकरकटी बस अड्डा के सामने सोमवार को भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक लगे इस जाम ने राहगीरों और यात्रियों को बुरी तरह परेशान कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरा इलाका जाम से जूझता नजर आया।
विज्ञापन
झकरकटी ट्रैफिक में फंसे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक नगरी में सूरज की तपिश और भीषण लू के साथ-साथ अब बेकाबू जाम ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। चिलचिलाती धूप और 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाते पारे के बीच घंटों जाम में फंसे लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि कर उठे।

विज्ञापन

प्रमुख इलाकों में थमी रफ्तार
शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों— झाड़ीबाबा पड़ाव, टाटमिल, रामादेवी, परेड और घंटाघर में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जाम का आलम यह था कि एम्बुलेंस से लेकर स्कूली बसें तक घंटों फंसी रहीं। सड़क पर डामर पिघलने जैसी गर्मी के बीच दोपहिया वाहन सवार सबसे ज्यादा परेशान दिखे। कई राहगीर तो गर्मी के चलते सड़क किनारे बेहोशी की हालत में आ गए।

विज्ञापन

ई-रिक्शा और अवैध कब्जे ने बढ़ाई मुश्किल
जाम का मुख्य कारण बेतरतीब दौड़ते ई-रिक्शा और मुख्य सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को माना जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के दावों के बावजूद चौराहों पर वाहनों का भारी दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राहगीरों का कहना है कि एक तरफ आसमान से आग बरस रही है, तो दूसरी तरफ जाम के कारण 10 मिनट का सफर एक घंटे में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल का समय घटाया जाए और अवैध स्टैंडों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को इस दोहरी मार से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें