फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पिता-पुत्र की मौत... एक और झुलसा, इसी महीने होनी है बेटी की शादी

Tue, 03 Oct 2023 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: चिकित्सकों ने असलम और उसके पुत्र सोनू (32) को नाजुक हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें कानपुर ले गए। वहां असलम व उसके पुत्र सोनू की मौत हो गई। दूसरे पुत्र की भी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जला हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाहौरी टोला में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। इसी महीने 19 अक्टूबर को बेटी की शादी होनी है। शादी में दिए जाना वाला सामान भी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

लाहौरी टोला निवासी असलम खान (56) के मकान में आग लग गई। आग की सूचना से मोहल्ले में हड़कंप मचा गया। इस हादसे में असलम उसके पुत्र सोनू और उसके भाई झुलस गए। मोहल्ले के लोगों की मदद से इन सभी को 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया गया।
चिकित्सकों ने असलम और उसके पुत्र सोनू (32) को नाजुक हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें कानपुर ले गए। वहां असलम व उसके पुत्र सोनू की मौत हो गई। दूसरे पुत्र की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने होनी है बेटी की शादी
बताया जा रहा है कि इसी महीने में 19 अक्टूबर को असलम की पुत्री की शादी होनी है। इसके लिए दहेज का सामान घर में रखा था। वो सब जलकर राख हो गया। आग से घर में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें