फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: रनियां में गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह मजदूर झुलसे…दो की जलकर मौत, परिजनों का हंगामा

Sat, 21 Sep 2024 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रनियां स्थित गद्दा फैक्टरी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने छह मजदूरों को बाहर निकाला। वहीं, दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
Kanpur Dehat Fire Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रनियां स्थित गद्दा फैक्टरी में शनिवार सुबह अचानक से आग लग गई। इससे काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के साथ अंदर फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी रहीं।  पुलिस ने सबसे पहले अंदर फंसे मजदूर सुमित पुत्र रामशंकर, विशाल पुत्र छुट्टन, सुरेंद्र पुत्र श्यामलाल,रोहित पुत्र श्यामलाल, शिवम पुत्र रामशंकर, रवि पुत्र कमलेश निवासी जरीहा को बाहर निकाला।

विज्ञापन

सभी मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आग लगने के बाद से फैक्टरी प्रबंधन मौके से नदारद था। घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे। फैक्टरी के गार्ड धर्मेद्र कुमार ने बताया कि एक शिफ्ट में कुल 15 मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार को शुरू हुई दूसरी शिफ्ट में 10 मजदूर काम कर रहे थे।



फायर ब्रिगेड की चार और गाड़ियां पहुंची

बीड़ी पीने के दौरान आग लग गई। इससे फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए हैं। पुलिस व फायर बिग्रेड अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के साथ आग बुझाने में जुटी है। वहीं, घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार और गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। साथ ही, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

परिजनों का हंगामा, जेसीबी को रोकते रहे
रनियां की गद्दा फैक्टरी में आग की घटना को सुनकर फैक्टरी गेट मजदूरों के परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए।  फैक्टरी में अंदर जाने को लेकर पुलिस प्रशासन और परिजनो के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस परिजनों को  फैक्टरी परिसर में जाने से रोकती रही। इस पर काफी देर तक महिलाओं ने जेसीबी और क्रेन नहीं जाने दी।
विज्ञापन

दो की मौत, जलने के बाद के मिले अवशेष
फैक्टरी के अंदर काम कर रहे तीन मजदूरों का पता नहीं चल सका है। हालांकि कुछ देर बाद दो मजदूरों के जिंदा जलने के अवशेष मिले, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रशासन के साथ एसडीआरएफ, फायर, पुलिस की टीमें फैक्टरी गोदाम का मलबा हटाने में लगी है। भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें