शहीदों को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तहलका मच गया है। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है।
याद हो अखिलेश ने कहा था ''यूपी, मध्य प्रदेश के जवान ही क्यों शहीद होते हैं, गुजरात के क्यों नहीं'' अब इसी बयान पर उनकी किरकिरी शुरू हो गई है।
शहीदों की फैमिली ने दिया जवाब...
डेमो
इस पर अभी न केवल सोशल मीडिया पर ही बल्कि गुजरात के शहीदों की फैमिली ने भी आगे आकर यूपी के पूर्व सीएम के बयान की घोर निंदा की है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव का ये बयान पूरी तरह से गलत है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई लड़ाई में शहीद हुए लान्सनायक के पिता तो यहां तक कहते हैं, ''अखिलेश गुजरात के गधों की बात करते हैं और अब उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके पास गधे जैसा दिमाग भी नहीं है।''
गुजरात के ही एक शहीद की पत्नी ने कहा जब उनके पति शहीद हुए तब वे 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं। आज उनका लड़का 17 साल का हो चुका है। मुकेश की मां समजूबेन रोते हुए बताती हैं, ''जिन्होंने अपना बेटा, पति, भाई या पिता खोया है, वही हमारे दर्द को समझ सकते हैं। मेरा बेटा गुजरात के उन 13 जवानों में से एक था, जो कारगिल की लड़ाई में शहीद हुआ। हमारे दुख और नुकसान की भावना अखिलेश जैसे राजनीतिज्ञों की समझ से परे है।''
अखिलेश को गुजरात के बारे में पता ही नहीं
डेमो
कई तीखी प्रतिक्रियाओं के साथ अखिलेश को लोग ऐसे संदेश भेज रहे हैं जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि आप गुजरात के बारे में कुछ जानते ही नहीं। ऐसी बयानबाजी कर आप क्या साबित करना चाहते हैं।
अखिलेश जी को बयान देने से पहले चेक करने चाहिए फीगर्स
डेमो
अखिलेश के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें यहा तक हिदायत दे डाली कि आपको बयानबाजी से पहले फीगर्स चेक करने चाहिए। इसके बाद ही अपना मु्ंह खोलना चाहिए।
अखिलेश ने साबित किया कि उनके पास गधे जैसा दिमाग भी नहीं
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
इस साल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई लड़ाई में शहीद हुए लॉयन्सनायक गोपाल सिंह भदौरिया के पिता मुनीम सिंह कहते हैं, अखिलेश जी यूपी में सत्ता से बाहर हो गए हैं और इसी के साथ उन्होंने शिष्टाचार और मेंटल बैलेंस खो दिया है। ऐसे बयानों से वे देश को बांटना चाहते हैं। अखिलेश पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा, एक आदमी जो अपने पिता का बेटा न हो सका, निश्चित है वो देश का बेटा नहीं हो सकता। वह यूपी में विभाजन और रूल टैक्टिक्स का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने हिंदुओं और मुस्लिमों के साथ राजपूतों, ठाकुरों, ब्राह्मणों को भी बांटने का काम किया है। इसी वजह से वह यूपी में सत्ता से बाहर हो गए। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। वह गुजरात के गधों की बात करते हैं और अब उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके पास गधे जैसा दिमाग भी नहीं है।''