शहीद की पत्नी नीरज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव की पत्नी नीरज यादव शनिवार को कानपुर जिलाधिकारी से मिलीं। उन्होंने कल्याणपुर पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने और अभी धमकी मिलने की बात बताई। नीरज यादव ने तीन दिन पहले ही कल्याणपुर थाने में ससुरालवालों पर मारपीट, धमकी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।