शास्त्री भवन में गोल्डन क्लब द्वारा शहीद भगत सिंह की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में
- फोटो : संवाद
कानपुर। गोल्डन क्लब की ओर से रविवार को खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। भगत सिंह के भतीजे किरण सिंह ने कहा कि इंकलाब लाने के लिए वैचारिक क्रांति की जरूरत होती है। इसके लिए किसी तरह की हिंसा नहीं चाहिए। बम और पिस्तौल का भय दिखाकर इंकलाब काम नहीं लाया जा सकता है।
गोल्डन क्लब के संस्थापक अनुज निगम ने कहा कि हम सभी को शहीद भगत सिंह के आदर्श अपनाने होंगे। एक नाटिका का भी मंचन किया गया। इस माैके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय में रीजनल डायरेक्टर सत्य प्रकाश पांडे, ब्रिगेडियर एके शर्मा, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, दीप माल्या, शांतनु चैतन्य, अश्विनी निगम, रविंद्र चौहान, नीलू तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
इनको किया गया सम्मानित मानवती आर्य, दिनेश आर्य व सुरभि आर्य, कृतिका कृति, प्रीति रंजन, अग्रज पांडे, डॉ. जेके गुप्ता, अशोक कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार, शर्मिला, पंडित विजय पांडे, पैंथर धनी राव बौद्ध, मनोज कुमार, राजवीर सिंह, देवेश प्रताप सिंह, आशीष जायसवाल और विनय कुमार।