उत्तर प्रदेश के कानपुर में सगाई से चार दिन पहले मंगेतर हरप्रीत कौर(22) की हत्या करने वाले गुरुद्वारे के सेवादार को एक साल बाद साथी संग रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित था। मामले में एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है। युवती का मंगेतर पहले से शादीशुदा था।
इधर युवती से भी शादी का वादा कर रखा था। शादी का दबाव पड़ने पर उसने हरप्रीत की हत्या की थी। गुमटी निवासी हरप्रीत कौर की पिछले साल 13 दिसंबर को अमृतसर के लोपेके निवासी सेवादार जुगराज सिंह के साथ सगाई होनी थी। जुगराज दिल्ली के चांदनी चौक में एक गुरुद्वारे में सेवादार था। नौ दिसंबर को हरप्रीत ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी।