फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 07 May 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के दुवारी में बुधवार दोपहर विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पहुंच कर परिवार के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

दुवारी गांव निवासी अभिषेक की पत्नी नीलम उर्फ नीलू (30) का शव बुधवार दोपहर घर में दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे में लटका मिला। पड़ोस का एक बच्चा जब घर पहुंचा तो उसने नीलम को फंदे से लटका देख पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस बुलाई। पुलिस के पहुंचने पर पर घर पर कोई नहीं मिला। अनहोनी की जानकारी पर कानपुर के पनकी में रह रहे अभिषेक के भाई अविनाश गांव पहुंचे।
अविनाश ने पुलिस को बताया कि भाई अभिषेक ऑटो चलाता है। उसने एक वर्ष पहले मंदिर में नीलम के साथ शादी की थी। कमाई कम होने के चलते तीन दिन पहले नौकरी की तलाश में भाई बनारस चला गया था। घर पर नीलम ही अकेले थी, उसने फंदा किस वजह से लगाया यह स्पष्ट नहीं कर सका। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मायके के बारे में पता लगाया जा रहा है। जानकारी मिली है कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें