फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई, वापस लौटने पर उठाया ये कदम

Wed, 17 Jun 2020 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। छह माह पहले शादी हुई थी। शादी के बाद प्रेमी के साथ चली गई थी। दबाव पडने पर दो दिन पहले लौटी थी। गांव नंदपुर निवासी परशुराम की पुत्री प्रीती की शादी दो फरवरी 2020 को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गुनौली निवासी अजय पुत्र रामप्रकाश के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद प्रीती लगभग एक सप्ताह पहले ही अपने मायके गांव नंदपुर आई थी। 17 जून की सुबह लगभग 11 बजे उसने घर के बाहर वाले कमरे में लगे टिनशेड की बल्ली में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला के चचेरे भाई दीपक कुमार उर्फ ओमकार शंखवार ने बताया कि उसकी चचेरी बहन एक सप्ताह पहले ही अपने मायके आई थी।

आने के दूसरे दिन गांव निवासी एक युवक के साथ चली गई थी। दबाव बनाने पर युवक के परिजन उसे 15 जून को घर वालों के सुपुर्द कर गए। मौत की सूचना ससुरालीजनों को दी। उन लोगों ने आने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आत्महत्या करने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। इस संबंध में इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन ने बताया कि मृतका का गांव निवासी किसी युवक से पहले से ही प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। फिलहाल अभी मामले की जांच कर रहे हैं। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोट, नाम के लिए चर्चा कर लीजिएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें