पिता बोले- ससुर ने बेटी को बुरी नियत से पकड़ा था
ओमनी फोन पर अक्सर उससे एक लाख रुपये देने की बात कहती थी। मारने पीटने का आरोप भी लगाती थी। पिता ने बताया कि 25 मई की रात मृतका ने फोन पर बताया था कि उसके ससुर ने उसके साथ बुरी नियत से पकड़ा भी था। इस पर वह तिंदवारी पहुंचा था और उसने पंचायत भी लगवाई थी।
पंचायत के बाद फिर करने लगे थे परेशान
पंचायत होने के लगभग पांच माह तक किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई। माह नवंबर से पुन: पुत्री के ससुरालीजन उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगे। इसी के चलते मंगलवार की देर शाम उन्होंने मारपीट कर पुत्री की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया।
घटना के संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति प्रियांशु, ससुर अखिलेश गुप्ता, बाबा ससुर रामगोपाल, दादी सास गौरा देवी, ननद मोहनी, देवर हिमांश व अंशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।