फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर में शटरिंग कारोबारी की पत्नी ने विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे बच्चों ने महिला का शव घर के पीछे सटे हाते में बने कमरे में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुुत्र ने बताया कि सोमवार रात पिता ने शराब के नशे में आकर मां से लड़ाई झगड़ा किया था। जिससे परेशान होकर मां ने जान दे दी।
विज्ञापन


श्याम शर्मा शटरिंग कारोबारी हैं। मंगलवार सुबह पड़ोस में बने हाते में रजनी (40) का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव उतरवाकर घर के दरवाजे पर रखवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जानकारी मिलते ही जनपद औरैया के महारथपुर करमपुर से मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के पुत्र नकुल ने बताया कि सुबह जागने पर मां के घर में नहीं मिलने पर उनकी तलाश की। बहन पारुल छत पर मां को तलाशने गई, लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिली। घर के पीछे सटे हाते में बने कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे में मां का शव लटका मिला था। पिता शटरिंग का काम करते हैं। शटरिंग का सामान रखने को घर के पीछे बने अहाता किराए पर ले रखा था। पिता शराब के आदी हैं। शराब के नशे में आए दिन घर में वाद विवाद रहता था, सोमवार दीवाली की रात को भी पिता ने शराब के नशे में आकर मां से लड़ाई झगड़ा किया था। इससे तंग आकर मां ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई अश्वनी का कहना है कि जीजा शराब पीकर आए दिन घर में कलह करते थे। तंग आकर बहन फंदे से लटक गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें