फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बांध से पानी का हो रहा रिसाव

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। चित्रकूट मप्र के पटना गांव के पास बने बांध से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। स्थानीय निवासियों ने इसकी जानकारी सिंचाई विभाग को दी।
विज्ञापन

मझगवां तहसील अंतर्गत पटना गांव के पास बांध बना हुआ है। दीपावली पर्व के दिन से पानी का रिसाव बांध से हो रहा है। आसपास के खेतों मेंं पानी भरा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे और जिस स्थान पर रिसाव हो रहा था। उस स्थान को सही किया। सिंचाई विभाग के इंजीनियर आर के वर्मा ने बताया कि बांध की मरम्मत करा दी गई है। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें