फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रेमी के साथ कानपुर नगर में जिंदा मिली विवाहिता

Thu, 22 Feb 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के विजहरा से ढाई साल पहले पति को चकमा देकर गायब हुई विवाहिता को पुलिस ने बुधवार को उसके प्रेमी सहित हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। इस मामले में जहां पति ने पत्नी के मौसेरे भाई पर वहीं महिला के भाई ने जीजा पर दहेज के लिए हत्या कर शव कहीं फेंकने का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में चार्जशीट भी पुलिस ने लगा दी। इधर दोबारा विवेचना शुरू हुई तो विवेचक को पता लगा कि वह जिंदा है और अपने प्रेमी के साथ कानपुर नगर में रह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिजहरा निवासी छोटे पाल की बेटी नीलम की शादी औरैया जनपद के ककोर निवासी राजू पाल के साथ करीब आठ वर्ष पहले हुईं थी। शादी के कुछ साल बाद विवाहिता अपने मायके चली आई। 11 जून 2021 को राजू पाल पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा तो उसने आने से इंकार कर दिया। पिता व भाई के दबाव पर वह किसी तरह पति के साथ बच्ची को लेकर ससुराल के लिए निकली, रास्ते में विवाहिता रूरा स्थित मंदिर में गई और पति को चकमा देकर कहीं गायब हो गई । इस मामले में पति ने शक के आधार पर नीलम के मौसेरे भाई जयनारायण के खिलाफ 13 जून को रूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । उधर नीलम के भाई अमित पाल ने 30 जुलाई 2021 को कोर्ट के आदेश पर डेरापुर थाने में जीजा राजू पाल, उनके छोटे भाई व चाचा के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर बहन की हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच कर फाइनल रिपोर्ट लगा दिया। मगर फाइनल रिपोर्ट स्पष्ट न होने पर मामले की दोबारा जांच कराई गई। विवेचक शोभित कटियार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि विवाहिता जिंदा है और उसका नुनारी के सुरेश उर्फ गुड्डू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों योजना बनाकर पति व मायके पक्ष से नजर बचाकर कानपुर चले गए और ढाई वर्ष से एक साथ रह रहे है । प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार रात विवाहिता उसकी बेटी व उसके प्रेमी को जरौली कानपुर नगर से पकड़ कर मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें