केस्को अपनी ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने जा रहा है। इसके चलते 17 दिनों (10 मार्च की शाम छह बजे तक) तक ऑनलाइन बिलिंग, बिल संशोधन, मीटर बदलना, नाम परिवर्तन, लोड बढ़ाने घटाने समेत अन्य कार्य प्रभावित रहेंगे। विभाग की ओर से हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिए गए हैं। एक्सईएन, सब स्टेशन के अधिकारियों और स्टाफ को उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर खुले रहेंगे।
साइबर हमलों से रहेगा सुरक्षित
केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला के मुताबिक, बिलिंग प्रणाली के अपग्रेडेशन के बाद बिलिंग पर किसी तरह का साइबर हमला नहीं हो सकेगा। इस सिस्टम की मॉनीटरिंग करना भी आसान होगी।
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क
उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 18001801912 पर कॉल कर सकते हैं, जबकि व्हाट्सएप नंबर 8189045247 पर संपर्क कर सकते हैं।