यूपी में चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के लोढ़िया माफी गांव में विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ पीया। इस घटना से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन- फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।