यूपी के चित्रकूट जिले में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना कर्वी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहरा के मजरा भीखमपुर की है।
फक्कड़ पुत्र जागेश्वर ने बताया कि रात में वह अपने खेतों रखवाली कर रहा था तभी गांव से चीखने चिल्लाने की आवाजें आईं। घर पहुंचकर देखा तो आग की लपटें देख दंग रह गया। घर में रखे रुपये व खाने का सामान सहित सब जलकर राख हो गया। फक्कड़ की पत्नी दिव्यांग है।