फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। सरवा के मजरा घनश्यामपुरवा गांव में मंगलवार को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वाले भाग गए। पिता मृतका के पति, सास ससुर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

डेरापुर थाना के हथूमा गांव निवासी प्रकाश ने बेटी कविता की शादी 23 अप्रैल 2021 को रूरा थाना के सरवा गांव के मजरा घनश्याम पुरवा निवासी संजय के साथ की थी। मंगलवार की शाम कविता (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पिता व अन्य परिजन हथूमा से पहुंचे। तभी ससुराल वाले शव को छोड़कर भाग गए। पिता ने बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाकर सूचना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि बेटी के ससुराली दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ होगी। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें