फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उपचार के दौरान विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा

Sat, 19 Sep 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थानाक्षेत्र के अंबरपुर निवासी विवाहिता की उपचार के दौरान शुक्रवार को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शव घर आने पर मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। कार्रवाई की मांग करते हुए करीब ढाई घंटे शव नहीं उठने दिया। पुलिस के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

अंबरपुर निवासी विनीता (30) पत्नी विवेक को परिवार के लोगों ने अकबरपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। परिवार के लोगों का कहना है कि विनीता बुखार आने के बाद बीमार चल रही थी। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। विनीता की मौत होने मायके डेरापुर थानाक्षेत्र के खजुर्रा की मड़ैया से परिवार के लोग अस्पताल जा पहुंचे। मायके पक्ष के लोग दोपहर दो बजे के करीब शव लेकर ससुराल पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। घर पर किसी के न होने पर मायके पक्ष के लोग विनीता का शव लेकर रूरा-शिवली रोड स्थित विवेक के चाचा की दुकान पर जा पहुंचे और कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
घटना की जानकारी पर रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज पुलिस बल के साथ पहुंचे। विनीता के भाई रोहित ने पुलिस को बताया कि अंबरपुर निवासी विवेक के साथ छह वर्ष पहले उसने बहन की शादी की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से बहन को ससुराल में ठीक से नहीं रखा जा रहा था। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। बहन की मौत के बाद ससुरालीजन घर में ताला लगा मौके से भाग गए।
विज्ञापन

शाम साढ़े चार बजे तक विनीता की मां रामकली, पिता रामसेवक, भाई रोहित, गोविंद, जीजा सर्वेश व मायके के अन्य लोग कार्रवाई की मांग करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। इधर, तहसीलदार पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें