फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फेसबुक पर दोस्ती, गोद भराई के बाद शादी से मुकरा परिवार, पुलिस से युवक बोला- पहले से शादीशुदा है युवती

Mon, 24 Aug 2026 11:43 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद शादी तय होने और गोद भराई की रस्म के बाद विवाह से मुकरने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती पर पहले से शादीशुदा होने का आरोप लगाते हुए रविवार को पुलिस को तहरीर दी है। उसने गोद भराई में दिए गए जेवर, कपड़े और अन्य सामान वापस दिलाने के साथ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंधा लोनाडा निवासी अमरीष कुमार ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान काजिहार निवासी युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद शादी की सहमति बनी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से गोद भराई की रस्म हुई, जिसमें अमरीष ने युवती को सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, मिठाई समेत अन्य कीमती सामान दिया था। आरोप है कि गोद भराई के बाद युवती के परिजन शादी की तारीख लगातार टालते रहे। शक होने पर वह युवती के घर पहुंचा, जहां उसे युवती के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इस पर उसने गोद भराई में दिए गए सामान और जेवरात वापस मांगे। इस पर युवती और एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें