फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी में शिक्षक की पुत्री की शादी टूटी, परिवार समेत आत्महत्या करने की दी चेतावनी

Tue, 03 Mar 2020 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में शिक्षक का पहले वेतन रोका गया और बाद में निलंबत कर दिया गया। 11 माह से वेतन रुका होने और निलंबित हुए आठ माह गुजर जाने के बाद भी बीईओ ने आरोप पत्र देकर निलंबन की जांच कर रिपोर्ट बीएसए को नहीं दी। इससे शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते गोद भराई के बाद बेटी की शादी टूट गई। अब शिक्षक ने परिवार समेत आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में बीएसए को प्रार्थना पत्र दिया है। प्राथमिक विद्यालय वनकिया मोहम्मदाबाद के निलंबित प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्रा ने बीएसए को प्रार्थना पत्र दिया।
 
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय वनकिया मोहम्मदाबाद के निलंबित प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्रा ने बीएसए को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि विद्यालय की मासिक सूचनाएं एनपीआरसी को दी थीं। उन्होंने सूचनाएं बीआरसी पर जमा नहीं कीं। इससे अप्रैल 2019 को उनका वेतन रोक दिया गया। 24 जुलाई 2019 को गलत आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया।

इससे वह आर्थिक रूप से कमजोर हो गया। ऐसे में गोदभराई के बाद पुत्री की शादी टूट गई। निलंबन की जांच बीईओ शमसाबाद को दी गई। उन्होंने अभी तक न तो आरोप पत्र दिया और न ही आरोपों की जांच कर आख्या दी। इससे वह अब परिवार सहित आत्महत्या करने को मजबूर होगा। पीड़ित ने बीएसए से निलंबन आदेश निरस्त करने और विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की है।

बीएसए ने बीईओ को नोटिस भेज मांगा स्पष्टकरण
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि बीईओ शमसाबाद को नोटिस जारी किया है। निलंबन के संबंध में जांच कर आख्या न देना लापरवाही है। निलंबन प्रकरण की जांच किस कारण नहीं की गई। इस संबंध में दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें