फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूली महिला सिपाही की सहेली के पास आया था फोन, किया था आगाह, लाश देख बोली, ऐसा क्यों किया

Tue, 03 Mar 2020 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना की जांच कर निकलते एसएसपी एवं फांसी पर झूलने वाली सिपाही सिद्धार्थी (मृतका) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के बेनीगंज में किराए के मकान में रहने वाली महिला सिपाही ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसी मकान के दूसरे कमरे में किराए पर रहने वाली महिला सिपाही ने उसका शव फांसी पर लटकते देख विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी पर एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर जनपद के थाना पहासू के ग्राम नगहिया टक्कर निवासी सिद्धार्थी (23) पुत्री महेंद्र सिंह 2019 बैच की सिपाही थी। 17 दिसंबर 2019 को उसकी तैनाती बेनीगंज कोतवाली में हुई थी। सिद्धार्थी बेनीगंज में गौरव श्रीवास्तव के मकान में एक कमरे में किराए पर रहती थी।

एक अन्य कमरे में बेनीगंज कोतवाली में ही तैनात महिला सिपाही उर्वशी रहती है, जबकि गौरव श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ संडीला में रहते हैं। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के मुताबिक मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे उर्वशी के मोबाइल पर सिद्धार्थी के गांव निवासी एक युवक का फोन आया और कहा कि सिद्धार्थी ने उससे फांसी लगा लेने की बात कही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इसलिए उस पर निगाह रखें। यह सुनकर उर्वशी फौरन ही सिद्धार्थी के कमरे में गई, लेकिन तब तक सिद्धार्थी फांसी लगा चुकी थी। सहेली की लाश देख साथी महिला सिपाही फफक कर रोते हुए बोली तुमने ऐसा क्यों किया। सिद्धार्थी ने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे उसने फांसी लगाई थी। उर्वशी ने घटना की जानकारी कोतवाल व अन्य उच्चाधिकारियों को दी।

कुछ ही देर में एसपी अमित कुमार, सीओ नागेश मिश्रा, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी घटनास्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। एसपी अमित कुमार ने बताया कि महिला सिपाही का मोबाइल मिल गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

सिपाही ने आखिरी बार मंगलवार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर अपने गांव निवासी एक युवक से मोबाइल पर बात की थी। उक्त युवक मध्यप्रदेश में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें