फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीबांह मंदिर में शादी करने पहुंचा प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में स्थित कालीबांह मंदिर में दोपहर के समय प्रेमी युगल शादी करने के लिए पहुंचा था। लड़की पक्ष ने इस मामले में आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस दोनों को फ्रेंड्स कालोनी थाने लेकर आई और उनसे इस मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर के समय कालीबांह मंदिर में प्रेमी प्रेमिका शादी करने के लिए पहुंचे। लड़के के माता-पिता इस शादी को लेकर तैयार थे। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी परिवार के लोगों ने पहले तय कर दी थी। लड़की पक्ष ने कुछ समय पहले इस शादी को करने से इनकार कर दिया। जबकि युवती उसी युवक से शादी करने की बात कह रही थी।
दोनों शादी करने कालीबांह पहुंचे तो लड़की के माता-पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों ने आपसी समझौता कर लिया है और शादी के लिए तैयार हो गए है। पुलिस ने दोनों ही परिवार के लोगों को आपसी लड़ाई और झगड़ा न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें