छिबरामऊ। लॉकडाउन के चलते माता-पिता की गैर मौजूदगी में कानपुर की युवती ने खुबरियापुर में युवक के साथ सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। परिजनों के न पहुंचने से युवती को रो-रोकर बुरा हाल था।
खुबरियापुर निवासी छविनाथ सिंह के पुत्र श्याम सिंह का विवाह कानपुर के ग्राम अखरी निवासी शिवप्रसाद की पुत्री रंजना से तय था। लड़की के फूफा खुबरियापुर के पूरन सिंह ने ही विवाह तय कराया था।
रंजना पहले ही फूफा के घर पहुंच गई, जबकि उसके माता-पिता लॉकडाउन के चलते नहीं पहुंच सके। परिजनों की गैरमौजूदगी में फूफा ने कन्यादान किया। गांव के चंद लोगों की मौजूदगी में श्याम सिंह ने रंजना की मांग भरकर सात फेरे लिए।