फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों से रिश्ता तोड़ कोतवाली के मंदिर में प्रेमी से रचाया ब्याह

Thu, 12 Oct 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोतवाली में शादी के बाद प्रेमी युगल  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रेम विवाह का अनोखा मामला नजर आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने कोतवाली के ही मंदिर में साथ जीने मरने की कसमें खाकर ब्याह रचाया। लकड़ी ने अपने घरवालों के विरोध के बावजूद प्रेमी से शादी की।
विज्ञापन


घर से गए प्रेमी युगल को परिजन पकड़कर कोतवाली ले आए। यहां प्रेमिका, प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई तो संबंध खत्म करने की बात कहकर परिजन चले गए। इसके बाद प्रेमी युगल ने कोतवाली के मंदिर में शादी रचाई। पुलिस ने दोनों को आशीर्वाद दिया। 

गांव रौदापुर निवासी गया प्रसाद वर्मा की पुत्री लकी (23) का दो साल से अजीतमल के गोहनीकलां निवासी सोनू राजपूत पुत्र राघवेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राघवेंद्र की बहन की शादी लकी वर्मा के रिश्ते के भाई के साथ हुई है। जिस कारण सोनू का अक्सर लकी के घर आना जाना रहता था।
विज्ञापन


दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ने लगा और एक दूसरे से शादी के लिए परिजनों पर दबाव बनाने लगे। परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। दो दिन पूर्व लकी चुपचाप सोनू के साथ चली गई थी। गुरुवार को परिजन दोनों को पकड़कर कोतवाली लाए, यहां पर बालिग होेने की बात कहकर लकी, सोनू से शादी करने की जिद पर अड़ गई।

परिजनों के काफी समझाने के बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो परिजन उससे संबंध खत्म करने की बात कहते हुए चले गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में बने मंदिर में लकी व सोनू ने एक दूसरे के वरमाला डालकर भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें