बीजेपी कार्यसमिति बैठक में मौजूद सीएम
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वैदिक मंंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गई। कानपुर के भौती स्थित पीएसआईटी के सभागार में भाजपा की बैठक तय एजेंडे के अनुरूप शूरू हुई। मुख्य गेट पर ही मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
11:15 बजे वंदेमातरम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यसमिति में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्तावों पर चर्चा शुरू की। तय किए गए एजेंडे को सदस्यों के सामने रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के छह महीनों के कार्य कि रिपोर्ट पेश की। उन्होने बताया कि पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लगभग 56 लाख लोगों तक अपनी पहुंच बना चुकी है।
प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडे में नगर निकाय चुनाव सर्वोपरि हैं। उन्होंने बुधवार को पास किए गए राजनीतिक प्रस्ताव को समिति के सामने रखा। इस पर प्रदेश कार्यसमिति शाम पांच बजे तक चर्चा करेगी। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।