फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुल्हन के हाथों में सजी रह गई मेहंदी, इस बात पर हुआ विवाद और लौटी बरात

Wed, 11 May 2022 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

दहेज और चढ़ावे को लेकर हरदोई जिले में एक शादी समारोह में वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर में गुलौली गांव में मंगलवार को शादी में चढ़ावे के जेवर नहीं लाने पर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। आखिर में दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए बैठी रही और बरात लौट गई। शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के भडेली गांव निवासी बदन सिंह की शादी हरपालपुर के गुलौली गांव निवासी एक युवती से तय हुई थी।

विज्ञापन


करीब एक वर्ष पूर्व तिलक हो गया था। वधू पक्ष ने अपाचे बाइक देने की बात कही थी, लेकिन नहीं दे पाए थे। मंगलवार की शाम बरात आई। भांवरों के समय वर पक्ष की ओर से चढ़ावे में जेवर न लाने की बात पता चली तो वधू पक्ष ने एतराज किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

वधू पक्ष ने भांवर डालने से इंकार कर दिया। दुल्हन के हाथों में मेहंदी सजी रह गई। बुधवार की सुबह मध्यस्थ और दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते की बातें चलती रहीं। बात न बनने पर मामला कोतवाली पहुंचा। यहां भी विवाद नहीं सुलझा। आखिरकार बरात बिना दुल्हन लौट गई। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि लड़की पक्ष समझौते को तैयार नहीं हुुआ। इसके बाद लड़के पक्ष को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें