बांगरमऊ के प्रेमगंज मोहल्ला, गांव चकमीरापुर, नसिरापुर और किरमिदियापुर में एचआईवी का कहर नवयुवकों की शादी में बाधा बन रहा है। एचआईवी के खौफ से अब यहां शादी के लिए रिश्ते नहीं आ रहे हैं। जो लोग लड़के या लड़की के लिए रिश्ते लेकर पहुंचते भी हैं वह एचआईवी की जानकारी होते ही कदम खींच लेते हैं।