फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फैसले से 'टस से मस न हुई दुल्हन', रात भर चलती रही पंचायत

Fri, 09 Feb 2018 03:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मामले की जानकारी देती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिल्हौर में ककवन थाना क्षेत्र के चांदेताल गांव में नशेबाजी कर वधू पक्ष से गाली-गलौज करना बारातियों को महंगा पड़ गया। वधू ने परिवार के साथ नशेड़ी बारातियों का व्यवहार बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने शादी से साफ इंकार करते हुए बारात को लौटा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वधू पक्ष - फोटो : अमर उजाला
ककवन चांदेताल गांव के रामचंद्र की पुत्री पार्वती की बुधवार को क्षेत्र के अंबारीहार गांव से बारात आई थी। एसओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अंबारीहार गांव निवासी दूल्हा पवन कुमार पुत्र प्रेम कुमार अपने कई दोस्तों और नाते-रिश्तेदारों के साथ आए थे।


 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
द्वारचार के दौरान नशे में धुत दूल्हे के दोस्तों और अन्य बराती हुड़दंग और गाली-गलौज करते हुए करते हुए दरवाजे पर पहुंचे। जब वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों को गाली-गलौज से मना किया तो कुछ नशे में धुत बारातियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी, लेकिन वधू पक्ष इसके बाद भी शांत रहा। 

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
खाने पीने के दौरान लाइट चले जाने बारातियों ने खाना और अन्य सामान फेंकते हुए खाना परोस रहे वधू पक्ष के रिश्तेदारों से मारपीट शुरू कर दी। भगदड़ सुनकर आई पार्वती और अन्य लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत किया और नशेबाज रिश्तेदारों से किसी भी दशा शादी न करने की बात कही। पंचायत के बाद गुरुवार सुबह होते-होते पूरी बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें