जीएसटी लागू होने से एक दिन पहले बाजार की अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं। एक ओर जीएसटी के समर्थन में दुकानों पर ताले लटके दिखाई दिये तो दूसरी ओर कुछ बाजारें पहले की तरह भीड़ से भरी दिखाई दीं। भारत के बड़े औद्योगिक शहरों में शुमार कानपुर में जीएसटी के खिलाफ और समर्थन में आवाज बुलंद होते सुनाई दीं। ऐसी ही कुछ बड़ी बाजारों का हाल इन तस्वीरों के माध्यम से सामने आया।
आगे की स्लाइड में देखें
दुकान बंद फिर भी पीछे के शटर से बेचा जा रहा सामान....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पूरी दुकानें बंद पिछले शटर से बेचा जा रहा सामान
- फोटो : गौरव कनौजिया
कानपुर के लाल बंगला में जीएसटी का विरोध कुछ इस तरह - आगे से बंदी और पीछे से बेचा जा रहा माल।
विज्ञापन
3 of 6
यहां के बाजार खुले
- फोटो : गौरव कनौजिया
कानपुर के लाल बंग्ला मार्केट में कई दुकानें पहले की तरह खुली रहीं। ग्राहकों का जमावड़ा भी लगा रहा।
4 of 6
यहां के बाजार बंद
जीएसटी को लेकर व्यापारी पूरी तरह से बट चुके हैं। कानपुर साउथ में गोविंद नगर, किदवई नगर, विद्यार्थी मार्केट की 80 प्रतिशत दुकानें खुली रहीं जबकि कल्याणपुर इलाके में बंदी का असर देखने को मिला। व्यापारी शटर गिराकर बाहर बैठकर और लेटकर आराम फरमाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 6
यहां की मार्केट खुली रही
- फोटो : नीलू
कानपुर देहात के झींझक इलाके में व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं बंद की। बाजार खुले होने से चहल-पहल का माहौल देखने को मिला।
कानपुर के घाटमपुर में जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान कुछ व्यापारी केंद्र सरकार की नीतियों को गलत ठहराते हुए जीएसटी को लागू न करने की मांग कर रहे थे।