फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चेस प्रतियोगिता में मारिया, एम जिदान, आद्विक और प्रांजुल विजयी

विज्ञापन
चेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। शांतिनगर स्थित बिलबोंग हाई स्कूल में आयोजित 59वीं चेस प्रतियोगिता में अंडर-8, 11, 15 और 17 आयु वर्ग के मुकाबलों में 78 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच राउंड तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन






बालिका अंडर-11 वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल की मारिया गुप्ता प्रथम, बिलबोंग हाई स्कूल की सनवी ओमर द्वितीय और शीलिंग हाउस स्कूल की ही शानवी जैन तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सेंट मैरीज ऑर्थोडॉक्स स्कूल के एम जिदान प्रथम, द चिंटल्स स्कूल के शिखर कटियार द्वितीय और सेंट मैरीज ऑर्थोडॉक्स स्कूल के अमय दीक्षित तृतीय रहे।



अंडर-15 वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के आद्विक माहेश्वरी प्रथम, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर आयुष गुप्ता द्वितीय और मेथोडिस्ट हाई स्कूल के कौशल तृतीय रहे। अंडर-17 में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्यामनगर के प्रांजुल सिंह प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल के वैभव आनंद द्वितीय और डीपीएस के स्वास्तिक यादव तृतीय रहे।
विज्ञापन







समापन समारोह में सीनियर राष्ट्रीय ऑर्बिटर प्रशंसा वर्मा, कमल खेमानी और विकास निषाद ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें