फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए में अनियमितताओं का मामला: कई और कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, कुलपति ने शुरू की कार्रवाई की तैयारी

Wed, 29 Jan 2025 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डॉ. सिंह ने प्लेन के कई लोगों को नॉन प्लान में नियुक्ति दी थी। इससे करोड़ों रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया है। इसके अलावा कई वित्तीय अनियमितताओं में घिरे अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनको अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच की रिपोर्ट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व कुलपति डॉ. डीआर सिंह, पूर्व वित्त नियंत्रक और पूर्व निदेशक प्रशासन व मॉनीटरिंग के अलावा कई अन्य नाम भी आने बाकी हैं। शासन के निर्देश के बाद कुलपति ने भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पूर्व कुलपति डॉक्टर दुनिया राम को 2020 में कुलपति पद पर नियुक्ति मिली थी। कुछ समय बाद ही उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। उन पर अपने चहेतों को नियम विरुद्ध प्रोन्नति लाभ देने के आरोप लगे थे। सीएसए में वैज्ञानिक प्रसार और शिक्षकों की प्लान और नॉन प्लान दो तरह से नियुक्तियां होती हैं। वैज्ञानिक प्रसार प्लान में और शिक्षक नॉन प्लान में आते हैं। शिक्षकों का ग्रेड पे बेहतर और उम्र 62 साल होती है।

विज्ञापन

कार्रवाई करने के बजाय अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा
डॉ. सिंह ने प्लेन के कई लोगों को नॉन प्लान में नियुक्ति दी थी। इससे करोड़ों रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया है। इसके अलावा कई वित्तीय अनियमितताओं में घिरे अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनको अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने शासन में की थी। इसके बाद पूर्व कुलपति के खिलाफ जांच शुरू हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें