फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSA: पूर्व वित्त नियंत्रक व पूर्व निदेशक प्रशासन भी भ्रष्टाचार में दोषी, तत्कालीन कार्यालय अधीक्षक भी फंसे

Wed, 29 Jan 2025 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में संबंधित कर्मचारियों से रिकवरी होने के साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है। इस संबंध में सीएसए के कुलपति डॉ. आनंद कुमार का कहना है कि पूरे मामले में विशेषज्ञों से विधिक राय ली जा रही है। हालांकि अभी इसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
सीएसए कैंपस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के पूर्व कुलपति डॉ. डीआर सिंह के बाद अब दो पूर्व अधिकारियों व कई कर्मचारियों पर भी वित्तीय अनियमिताओं का दाग लगा है। इनके नाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व वित्त नियंत्रक आरएन सिंह, पूर्व निदेशक प्रशासन व मानीटरिंग डॉ. करम हुसैन के साथ कार्यालय अधीक्षक रामजीत पाल को भी मामले में दोषी माना गया है। दोनों अधिकारी सीएसए से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर शासन ने पूर्व वित्त नियंत्रक आरएन सिंह पर कार्रवाई करने के लिए अपर मुख्य सचिव वित्त को पत्र भेजा है। वहीं, एक पत्र सीएसए कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि सीएसए के पूर्व कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह को वित्तीय भ्रष्टाचार करने, अवैधानिक प्रकार से राजकीय कोष का प्रयोग करने, धन उगाही कर अपात्र कार्मिकों को अनुचित लाभ देने, उच्च न्यायालय के आदेशों की अवज्ञा करने के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के कार्मिकों को नियम विरुद्ध प्रोन्नति लाभ देने में दोषी पाया गया है।

पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
मामले में तत्कालीन निदेशक प्रशासन एवं मानीटरिंग डॉ. करम हुसैन, कार्यालय अधीक्षक रामजीत पाल भी दोषी मिले हैं। इन दोनों के साथ पूर्व कुलपति के कार्यकाल में अनुचित लाभ लेने वाले कर्मियों को भी दोषी मानकर कार्रवाई की जाए। शासन का पत्र मिलने के बाद कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिकवरी करने के साथ दर्ज हो सकती रिपोर्ट
मामले में संबंधित कर्मचारियों से रिकवरी होने के साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है। इस संबंध में सीएसए के कुलपति डॉ. आनंद कुमार का कहना है कि पूरे मामले में विशेषज्ञों से विधिक राय ली जा रही है। हालांकि अभी इसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें